भारत में मनाये जाने वाले त्यौहार
त्योहारों (Festival) का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। ये हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। साथ ही ये हमारे जीवन में प्रसन्नता और परिवर्तन का अवसर लाते हैं। इसीलिए इनका हमारे जीवन में विशेष महत्व माना जाता है। हमारे भारत देश को अगर पर्व और त्यौहारों का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि जितने त्यौहार हमारे देश में मनाये जाते हैं, उतने शायद ही किसी और देश में मनाये जाते होंगे। भारत अनेकता में एकता का देश है। इसकी झलक त्यौहारों के मौकों पर भी देखने को मिलती है। हमारे देश में ऐसे कई पर्व और त्योहार हैं, जिन्हें लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

प्रत्येक महीने में पड़ने वाले भारतीय त्यौहार
भारत में प्रत्येक वर्ष हर महीने मजेदार और आकर्षक
त्यौहार पड़ते हैं जिसका भारतीय पूरा आनंद लेते हैं।
जनवरी महीने में पड़ने वाले त्यौहार
गणतंत्र दिवस
यह जनवरी महीने 26 तारीख को मनाया जाता है, इस दिन राजपथ पर तीनो सेनाओं की परेड निकली जाती है
पतंग महोत्सव
पतंग महोत्सव हिंदू त्यौहार मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को भारत भर में
कई तरह से मनाया जाता है। लेकिन यह गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे शानदार तरीके
मनाया जाता है।
दक्षिण भारतीय त्यौहार
पोंगल, तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह प्रति
वर्ष 14-15 जनवरी को मनाया जाता
है। पोंगल त्यौहार में सूर्य को अन्न धन का दाता मान कर चार दिनों तक उत्सव मानाया
जाता है।
फरवरी महीने में पड़ने वाले त्यौहार
वसंत पंचमी
वसंत पंचमी एक हिन्दू त्योहार है। इस दिन विद्या की
देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा भारत में बड़े उल्लास से मनायी जाती है।
इस दिन स्त्रियाँ पीले वस्त्र धारण करती हैं।
ताज महोत्सव
ताज महोस्तव का आयोजन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य
में किया जाता है। यह दस दिन तक चलता है। इस कार्निवल में आप भारत की समृद्ध कला, शिल्प, संगीत, नृत्य, संस्कृति आदि के बारे
में जान और समझ सकते हैं।
मार्च महीने में पड़ने वाले त्यौहार
होली
होली मार्च महीने में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण
भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा को मनाया जाता है।
रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह त्योहार भारतीय परम्परा के अनुसार दो दिन मनाया
जाता है।
महाशिवरात्रि
भारत में महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख
त्यौहार है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव के लिए समर्पित है। इस दिन लोग
शिवलिंग पर वेळ की पत्तियां, बेर और ढूध अर्पित करते हैं।
जून महीने में पड़ने वाले त्यौहार
ईद-उल-फितर
मुसलमानों का त्योहार ईद, रमज़ान का चांद डूबने
और ईद का चांद नज़र आने पर उसके अगले दिन चांद की पहली तारीख़ को मनाई जाती है।
इसलामी साल में दो ईदों में से यह एक है (दूसरा ईद उल जुहा या बकरीद कहलाता है)।
पहला ईद उल-फ़ितर पैगम्बर मुहम्मद ने सन 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद मनाया था।
स्वतंत्रता दिवस
भारत का स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता
है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के
निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय
त्यौहार है। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से देश को सम्बोधित
करते हैं।
कृष्णा जन्माष्टमी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का
जनमोत्स्व है। जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे
पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं।
ईद-उल-अज़हा
ईद-उल-जुहा (बकरीद) (मतलब क़ुरबानी की ईद) इस्लाम
धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है। रमजान के पवित्र महीने
की समाप्ति के लगभग ७० दिनों बाद इसे मनाया जाता है।
ओणम
ओणम केरल का एक प्रमुख त्योहार है। ओणम केरल का एक
राष्ट्रीय पर्व भी है। ओणम का उत्सव सितम्बर में राजा महाबली के स्वागत में प्रति
वर्ष आयोजित किया जाता है जो दस दिनों तक चलता है।
रक्षाबंधन
रक्षाबन्धन एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष
अगस्त मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबन्धन में राखी का सबसे अधिक
महत्त्व है। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी
मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। राखी बहनों द्वारा भाई की कलाई पर बाँधी जाती है।
सितम्बर महीने में पड़ने वाले त्यौहार
गणेश चतुर्थी
गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो
भारत के विभिन्न भागों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है किन्तु इसका महाराष्ट्र
में इस पर्व को अधिक धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान्
गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उनकी
प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिन तक पूजन किया जाता है और नौ दिन
बाद संगीत के साथ गणेश जी की मूर्ती को किसी तालाब या जल में विसर्जित कर दिया
जाता है।
मुहर्रम
मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का
एक प्रमुख त्यौहार है।
अक्टूबर महीने में पड़ने वाले त्यौहार
गांधी जयंती
भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी जिन्हें
बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, के जन्म दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है
और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के
प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। अतः दुर्गा पूजा का
पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है।
नवरात्री
नवरात्रि भारत के विभिन्न भागों में अलग ढंग से
मनायी जाती है। गुजरात में इस त्योहार को बड़े पैमाने से मनाया जाता है। इन नौ
रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से
प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है।
दशहरा
दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। भगवान राम
ने इसी दिन रावण का वध किया था। भगवान के वापस आने की ख़ुशी में दशहरा का त्यौहार
मनाया जाता है।
पुष्कर ऊँट मेला
अजमेर से 11 कि॰मी॰ दूर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पुष्कर
है। कैलेंडर के मुताबिक यहाँ अक्तूबर-नवंबर में मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में
देशी-विदेशी पर्यटक भी आते हैं। हजारों हिन्दु लोग इस मेले में आते हैं। व अपने को
पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं। भक्तगण एवं पर्यटक श्री रंग जी
एवं अन्य मंदिरों के दर्शन कर आत्मिक लाभ प्राप्त करते हैं।
नवम्बर महीने में पड़ने वाले त्यौहार
दीपावली
दीपावली या दीवाली अर्थात "रोशनी का
त्योहार" शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्रसिद्द हिंदू त्योहार है।
दीवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से
अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।
दिसम्बर महीने में पड़ने वाले त्यौहार
क्रिसमस
क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की
खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व
मे अवकाश रहता है।