सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्षाबंधन: जानिए क्यों मनाया जाता है राखी का त्योहार

रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन धूम-धाम से मनाया जाता है, जो इस बार 26 अगस्त को होगा। हर साल बहन अपने भाई की कलाई में विधि अनुसार राखी बांधती है और अपनी रक्षा का वचन मांगती है। रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा बंधन कहलाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा के लिए उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि रक्षाबंधन क्यों बनाया जाता है? चलिए जानते हैं रक्षाबंधन मनाने के पीछे क्या हैं कारण।

raksha-bandhan-date-time-history-importance

पहले तुलसी और नीम के पेड़ को राखी बांधी जाती थी

सदियों से चली आ रही रीति के मुताबिक, बहन भाई को राखी बांधने से पहले प्रकृति की सुरक्षा के लिए तुलसी और नीम के पेड़ को राखी बांधती है जिसे वृक्ष-रक्षाबंधन भी कहा जाता है। हालांकि आजकल इसका प्रचलन नही है। राखी सिर्फ बहन अपने भाई को ही नहीं बल्कि वो किसी खास दोस्त को भी राखी बांधती है जिसे वो अपना भाई जैसा समझती है और तो और रक्षाबंधन के दिन पत्नी अपने पति को और शिष्य अपने गुरु को भी राखी बांधते है।

भगवान इंद्र को रक्षाबंधन से मिली थी जीत

भविष्यपुराण में ऐसा कहा गया है कि देवाताओं और दैत्यों के बीच एक बार युद्ध छिड़ गया, बलि नाम के असुर ने भगवान इंद्र को हरा दिया और अमरावती पर अपना अधिकार जमा लिया। तब इंद्र की पत्नी सची मदद का आग्रह लेकर भगवान विष्णु के पास पहुंची। भगवान विष्णु ने सची को सूती धागे से एक हाथ में पहने जाने वाला वयल बना कर दिया। भगवान विष्णु ने सची से कहा कि इसे इंद्र की कलाई में बांध देना। सची ने ऐसा ही किया, उन्होंने इंद्र की कलाई में वयल बांध दिया और सुरक्षा व सफलता की कामना की। इसके बाद भगवान इंद्र ने बलि को हरा कर अमरावती पर अपना अधिकार कर लिया।

राजा बलि और मां लक्ष्मी की कहानी

भगवत पुराण और विष्णु पुराण में ऐसा बताया गया है कि बलि नाम के राजा ने भगवान विष्णु से उनके महल में रहने का आग्रह किया। भगवान विष्णु इस आग्रह को मान गए और राजा बलि के साथ रहने लगे। मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु के साथ वैकुण्ठ जाने का निश्चय किया, उन्होंने राजा बलि को रक्षा धागा बांधकर भाई बना लिया। राजा ने लक्ष्मी जी से कहा कि आप मनचाहा उपहार मांगें। इस पर मां लक्ष्मी ने राजा बलि से कहा कि वह भगवान विष्णु को अपने वचन से मुक्त कर दें और भगवान विष्णु को माता के साथ जानें दें। इस पर बलि ने कहा कि मैंने आपको अपनी बहन के रूप में स्वीकार किया है। इसलिए आपने जो भी इच्छा व्यक्त की है, उसे मैं जरूर पूरी करूंगा। राजा बलि ने भगवान विष्णु को अपनी वचन बंधन से मुक्त कर दिया और उन्हें मां लक्ष्मी के साथ जाने दिया।

द्रौपदी ने कृष्ण को बांधी थी राखी

ऐसी मान्यता है कि महाभारत की लड़ाई से पहले श्री कृष्ण ने राजा शिशुपाल के खिलाफ सुदर्शन चक्र उठाया था, उसी दौरान उनके हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा तभी द्रोपदी ने अपनी साड़ी में से टुकड़ा फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ पर बांध दिया। बदले में श्री कृष्ण ने द्रोपदी को भविष्य में आने वाली हर मुसीबत में रक्षा करने की कसम दी थी

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में मनाये जाने वाले त्यौहार

त्योहारों ( Festival) का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। ये हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। साथ ही ये हमारे जीवन में प्रसन्नता और परिवर्तन का अवसर लाते हैं। इसीलिए इनका हमारे जीवन में विशेष महत्व माना जाता है।  हमारे भारत देश को अगर पर्व और त्यौहारों का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि जितने त्यौहार हमारे देश में मनाये जाते हैं , उतने शायद ही किसी और देश में मनाये जाते होंगे। भारत अनेकता में एकता का देश है। इसकी झलक त्यौहारों के मौकों पर भी देखने को मिलती है। हमारे देश में ऐसे कई पर्व और त्योहार हैं , जिन्हें लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

क्यों की जाती है गोवर्धन पर्वत की पूजा, पढ़ें यह पौराणिक कथा

Govardhan Puja: आज देशभर में गोवर्धन पूजा की जा रही है। इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , इस दिन देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने तूफान और बारिश से ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उन्होंने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इस दिन का महत्व बहुत अधिक है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं और उन्हें ढेरों व्यंजनों का भोग लगाते हैं। इस दिन गायों की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन लोग गोवर्धन की परिक्रमा भी करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन के पीछे छिपी पौराणिक कथा और इसके महत्व के बारे में।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार, पढ़ें यम-यमी तथा नरकासुर की कथा

  Bhai Dooj Pauranik Kathayen: धनतेरस से शुरू होने वाला दिवाली उत्सव भाई दूज पर समाप्त होता है। भाई दूज शुक्ल पक्ष के दूसरे चंद्र दिवस पर आता है। पढ़ें भाई दूज की पौराणिक कथाओं के बारे में , जो इसके महत्व को बताते हैं। यह भाई के लिए बहन के प्यार को चिह्नित करता है। इस दिन बहन अपने भाई के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती है। साथ ही बहनें अपने भाइयों को अच्छा भोजन भी खिलाती हैं। फिर भाई अपनी बहन को उपहार भी देते हैं। इस दिन के पीछे एक पौराणिक कथा छिपी हुई है। आइए ज्योतिष जे . वी . पिलई से जानते हैं इसके पीछे कौन - सी पौराणिक कथा छिपी है।