सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्यों करते हैं झाड़ू की खरीदारी?

हिन्दी पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हर वर्ष धनतेरस या धनत्रयोदशी मनाई जाती है। इस वर्ष धनतेरस 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। धनतेरस के दिन मुख्यत: हम लोग सोना, चांदी और पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं। हालांकि धनतेरस के दिन लोगों को आपने झाड़ू भी खरीदते देखा होगा। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का धार्मिक महत्व होता है। इसका संबंध धनतेरस से क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

why-we-purchase-broom-on-dhanteras

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, उसमें माता लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू को नकारात्मक शक्तियों को दूर करने वाला और सकारात्मकता का संचार करने वाला माना जाता है। झाड़ू को बुराइयों को नाश करने वाला भी कहा जाता है। यह घर में सुख समृद्धि का कारक भी माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। कर्ज की स्थिति से मुक्ति मिलती है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर लाया जाता है और उसे लिटाकर रखते हैं। खड़ा झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को हमेशा ही छिपाकर रखते हैं तथा कोशिश करते हैं कि वह पैर से न लगे। पैर से लगने पर इसे माता लक्ष्मी का अनादर माना जाता है।

झाड़ू से जुड़ी और भी कुछ बाते हैं। झाड़ू हमारे मकान के अंदर की गंदगी साफ करने के काम आती है। इससे घर के अंदर साफ सफाई रहती है। परिवार के लोग स्वस्थ रहते हैं। घर के अंदर सकारात्मकता का वास होता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में मनाये जाने वाले त्यौहार

त्योहारों ( Festival) का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। ये हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। साथ ही ये हमारे जीवन में प्रसन्नता और परिवर्तन का अवसर लाते हैं। इसीलिए इनका हमारे जीवन में विशेष महत्व माना जाता है।  हमारे भारत देश को अगर पर्व और त्यौहारों का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि जितने त्यौहार हमारे देश में मनाये जाते हैं , उतने शायद ही किसी और देश में मनाये जाते होंगे। भारत अनेकता में एकता का देश है। इसकी झलक त्यौहारों के मौकों पर भी देखने को मिलती है। हमारे देश में ऐसे कई पर्व और त्योहार हैं , जिन्हें लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

क्यों की जाती है गोवर्धन पर्वत की पूजा, पढ़ें यह पौराणिक कथा

Govardhan Puja: आज देशभर में गोवर्धन पूजा की जा रही है। इस दिन को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , इस दिन देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने तूफान और बारिश से ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उन्होंने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इस दिन का महत्व बहुत अधिक है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं और उन्हें ढेरों व्यंजनों का भोग लगाते हैं। इस दिन गायों की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन लोग गोवर्धन की परिक्रमा भी करते हैं। आइए जानते हैं इस दिन के पीछे छिपी पौराणिक कथा और इसके महत्व के बारे में।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार, पढ़ें यम-यमी तथा नरकासुर की कथा

  Bhai Dooj Pauranik Kathayen: धनतेरस से शुरू होने वाला दिवाली उत्सव भाई दूज पर समाप्त होता है। भाई दूज शुक्ल पक्ष के दूसरे चंद्र दिवस पर आता है। पढ़ें भाई दूज की पौराणिक कथाओं के बारे में , जो इसके महत्व को बताते हैं। यह भाई के लिए बहन के प्यार को चिह्नित करता है। इस दिन बहन अपने भाई के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती है। साथ ही बहनें अपने भाइयों को अच्छा भोजन भी खिलाती हैं। फिर भाई अपनी बहन को उपहार भी देते हैं। इस दिन के पीछे एक पौराणिक कथा छिपी हुई है। आइए ज्योतिष जे . वी . पिलई से जानते हैं इसके पीछे कौन - सी पौराणिक कथा छिपी है।